Shekhar Kapur is a true friend: Anupam Kher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेखर कपूर के अच्छे मित्र है अनुपम खेर

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 9:17 PM (IST)
शेखर कपूर के अच्छे मित्र है अनुपम खेर
मुबंई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर एक बहुत ही उदार व्यक्ति और उनके सच्चे मित्र हैं। कपूर ने शनिवार को ट्वीटर पर अपने प्रशंसकों से आने वाली फिल्म ‘रांची डाइरीज’ के गीत ‘थोड़ा और’ सुनने का आग्रह किया। इस गीत को अरिजीत सिंह और पलक मुछाल ने गाया है। कपूर ने ट्वीट ने किया, ‘‘मैं आशा करता हूं कि आपकी फिल्म बेहद हिट हो। कृपया ‘रांची डाइरीज’ के इस मीठे और आकर्षक गीत को सुनें।’’ अनुपम खेर ने इसके जवाब में ट्वीट किया, ‘‘शेखर कपूर मैं आशा करता हूं कि आपकी बात सच साबित हो। आप एक उदार व्यक्ति और मेरे सच्चे मित्र हैं। गीत ‘थोड़ा और’ की प्रशंसा करने के लिए आपका धन्यवाद।’’
‘रांची डाइरीज’ का निर्देशन सात्विक मोहंती द्वारा किया गया है और फिल्म के निर्माता अनुपम खेर हैं।
यह गुडिय़ा और उसके दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार नवोदित अभिनेत्री सौंदर्या निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement