Sharad Kelkar wants to do big roles on screen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्दे पर बड़े रोल्स करना चाहते हैं शरद केलकर

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2024 6:48 PM (IST)
पर्दे पर बड़े रोल्स करना चाहते हैं शरद केलकर
फिल्म उद्योग में बहुत कम ऐसे अभिनेता जिनकी आवाज दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। इन्हीं अभिनेताओं में शामिल हैं अभिनेता शरद केलकर जो छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग और आवाज से इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखा चुके हैं। शरद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनय की बात हो या वॉयस ओवर की, शरद केलकर की हर जगह बराबर मांग है। किरदार बड़ा हो या छोटा शरद केलकर परवाह किए बिना हमेशा चमकने में कामयाब रहे हैं। शरद केलकर ने भले ही फिल्मों में अब तक लीड रोल्स ना निभाए हो लेकिन साइड रोल्स के जरिए भी एक्टर को दर्शकों का प्यार खूब मिला है। हाल ही में शरद ने कहा है कि वह अब पर्दे पर बडे़ रोल्स करना चाहते हैं। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में शरद ने कहा, 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने के बाद अब उन्हें लगता है कि निर्माताओं को उन्हें बड़े रोल्स देने चाहिए।' आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जो मुझसे बेहतर हो सकते हैं और बेहतर काम कर सकते हैं। लेकिन भाग्य भी काम आता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वे भूमिकाएं मिलीं। भले ही वह किरदार लंबाई में छोटे थे... मुझे नहीं पता कि इंडस्ट्री क्यों नहीं समझती। मुझे नहीं पता कि उन्हें मुझे बड़ी, बेहतर किरदार देने से कौन रोक रहा है।'
इंडस्ट्री में रोल्स के बारे में बात करते हुए आगे शरद बोले- 'मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता, मैं एक बहुत ही पॉजिटिव इंसान हूं, मैं बस अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। मैं ये नहीं कहता कि मैं बहुत अच्छा एक्टर हूं, लेकिन मैं बहुत मेहनती हूं और खुद पर विश्वास करता हूं। मैं कभी हार नहीं मानता, मेरा यही रवैया है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब लोग मुझ पर विश्वास करेंगे।'
ज्ञातव्य है कि शरद केलकर ने अपने करियर की शुरुआत ग्वालियर में बतौर जिम इंस्ट्रक्टर की थी। इसके बाद एक्टर ने दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में अपनी अदाकारी का दम दिखाया। इस लिस्ट में 'सीआईडी', 'उतरन' और 'रात होने को है' जैसे सीरियल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement