Shamita Shetty wants to go back to no corona time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:01 am
Location
Advertisement

शमिता शेट्टी 'नो कोरोना टाइम' में वापस जाना चाहती हैं

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 12:41 PM (IST)
शमिता शेट्टी 'नो कोरोना टाइम' में वापस जाना चाहती हैं
मुंबई। शमिता शेट्टी ने गुरुवार को पूल में रिलैक्स करते हुए एक शानदार तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक नारंगी कट-आउट मोनोकिनी में शमिता हंस के आकार की फ्लोटी के साथ दिख रही है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "नो कोरोना टाइम में वापस जाना चाहती हूं।"

वर्तमान में तस्वीर को इंस्टाग्राम में 21 हजार लोगों ने लाइक किया है।

42 वर्षीय अभिनेत्री ने 2000 में मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर 'मोहब्बतें से बॉलीवुड में अपनी यात्रा शुरू की। उसके बाद वह 'कैश', 'जहर', 'फरेब' और 'बेवफा' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

दो दशक बाद, उन्हें वेब श्रृंखला 'ब्लैक विडो' में देखा गया, जो 2020 में रिलीज हुई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement