Advertisement
जवान की सफलता के लिए शाहरुख ने लिया दीपिका का सहारा
शाहरख खान वर्ष 2023 में 4 साल बाद परदे पर जबरदस्त वापसी करने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी वर्ष 3 बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने वाला है। यह तीनों फिल्में बड़े निर्माता निर्देशकों द्वारा बनाई जा रही हैं। इन फिल्मों के सफलता के लिए शाहरुख ने अपने दूसरे बड़े साथी कलाकारों का सहारा लिया है। पठान में जहाँ उन्होंने सलमान खान का सहारा लिया है वहीं उन्होंने अपनी एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान के लिए दीपिका पादुकोण का सहारा लिया है। शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की कुछ समय पहले अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा को कास्ट किया गया है। अब हाल ही में खबरें आई हैं कि दीपिका पादुकोण भी शाहरुख की फिल्म में कैमियो अपियरेंस दे सकती हैं। शाहरुख के साथ दीपिका पठान फिल्म में भी नजर आएंगी।
जवान में दीपिका का कैमियो रोल
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दीपिका की शाहरुख और एटली से बातचीत चल रही है। फिल्म में एक्ट्रेस एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देंगी। वो फिल्म में काम करने को राजी हो गई हैं, लेकिन अभी पेपरवर्क बाकी है।
समाचारों में आगे कहा गया, शाहरुख खान हाल ही में हैदराबाद गए थे, जहां वो एटली के साथ दीपिका से मिले। साथ ही उन्होंने दीपिका के कैरेक्टर और शूटिंग डेट्स के बारे में बातचीत की थी। दीपिका उस वक्त हैदराबाद में अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रही थीं।
शाहरुख और नयनतारा के अलावा फिल्म में राणा दग्गूबाती, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी फिल्म में लीड रोल में होंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बन रही फिल्म को एटली निर्देशित कर रहे हैं। कुछ समय पहले शाहरुख ने फिल्म से अपना पहला लुक रिवील किया था। फिल्म अगले साल 2 जून को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features