Shahrukh fans make his 53rd birthday special -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहरुख ने ऐसे मनाया जन्मदिन, प्रशंसकों को फ्लाइंग किस किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 नवम्बर 2018 7:34 PM (IST)
शाहरुख ने ऐसे मनाया जन्मदिन, प्रशंसकों को फ्लाइंग किस किया
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपना 53वां जन्मदिन प्रशंसकों के साथ मनाया। इतनी उम्र होने के बाद भी वह दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। बीती रात सुपरस्टार के जन्मदिन पर उनके आवास मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। वहीं किंग ने इतने प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ किया। करण जौरन ने इंस्टाग्राम पर उनके जन्मदिन के मौके पर तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘हैप्पी बर्थडे भाई। गौरी और तुम्हें 25 वर्षों से जानता हूं और यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे खास रिश्ता रहेगा। परिवार बनने और सभी यादों के लिए धन्यवाद ...मेरी जीरो आपकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।’’
दिलचस्प बात है कि ‘जीरो’ के फिल्म-निर्माता ने आज ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया है। यह फिल्म आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित और अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी है।
‘जीरो’ में शाहरुख बौने की भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement