Shahid Kapoor will be seen in the remake of this South film after Jersey-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:44 pm
Location
Advertisement

जर्सी के बाद साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर

khaskhabar.com : रविवार, 07 अगस्त 2022 2:17 PM (IST)
जर्सी के बाद साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर
बॉलीवुड में कहानियों का बड़ा अभाव चल रहा है जिसके चलते साउथ की फिल्मों को रीमेक किया जा रहा है। आने वाले समय में कई रीमेक फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं जिनमें ऋतिक रोशन व सैफ अली खान की विक्रम वेधा विशेष रूप से चर्चाओं में हैं। कुछ समय पूर्व जर्सी के रीमेक में नजर आए शाहिद कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे साउथ की एक और फिल्म को हिन्दी में रीमेक करने जा रहे हैं। दरअसल, वह मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक में काम के लिए बातचीत कर रहे हैं। मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस में पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहिद इससे पहले अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह और जर्सी की रीमेक जर्सी में नजर आ चुके हैं। इनमें कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 289 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि जर्सी अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

समाचारों के अनुसार, शाहिद कपूर मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाला है। मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का निर्देशन करने वाले रोशन एंड्रूस इसके हिंदी रीमेक का भी निर्देशन करेंगे। रोशन एंड्रूस इस समय हिंदी के पटकथा लेखकों के साथ इसकी पटकथा पर काम कर रहे हैं। निर्माता शाहिद कपूर के साथ नायिका के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य अभिनेताओं का चयन किया जाना बाकी है। गौरतलब है कि मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस में पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जयसूर्या और रहमान भी नजर आए थे।

जहाँ तक बात शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों की है तो मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक के अलावा अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी में काम करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म जर्सी में नजर आए थे। ये फिल्म 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी। गौतम तिन्ननुरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement