Shah Rukh arrives at Eden to loud cheers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईडन के मैदान पर शाहरुख ने बेटे अबराम के साथ लगाई दौड़

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 12:32 PM (IST)
ईडन के मैदान पर शाहरुख ने बेटे अबराम के साथ लगाई दौड़
आईपीएल का मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को शनिवार रात उस वक्त एक और मनोरंजक दृश्य देखने को मिला जब अभिनेता शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ ईडन गरडस के मैदान पर दौड़ लगाते नजर आए। भीड़ की खुशी के लिए अभिनेता ने अपने तीन साल के बेटे के साथ दो बार कम दूरी की दौड़ लगाई। आईपीएल के मौजूदा संस्करण में शाहरुख ने पहली बार घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखा। मैच खत्म होने के बाद भी एक तिहाई से ज्यादा दर्शक शाहरुख की एक झलक के लिए अपनी सीटों से चिपके नजर आएं। मुंबई इंडियंस के हाथों कोलकाता नाइटराइडर्स को मिली हार के बावजूद शाहरुख, अबराम और नीता अंबानी के साथ मैदान में समारोह के करीब पहुंच गए। इस बीच, शाहरुख ने अपने बेटे से कुछ दूर तक दौड़ लगाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement