Shaan new song Tera hissa hoon celebrates father-son bond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 9:40 pm
Location
Advertisement

शान का नया गाना 'तेरा हिस्सा हूं' पिता- पुत्र के रिश्ते का जश्न

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 जून 2021 4:37 PM (IST)
शान का नया गाना 'तेरा हिस्सा हूं' पिता- पुत्र के रिश्ते का जश्न
मुंबई । गायक शान ने 20 जून को फादर्स डे के उपलक्ष्य में एक नया गीत रिलीज किया। 'तेरा हिस्सा हूं' शीर्षक वाला ट्रैक पिता पुत्र के बंधन की कहानी कहता है।

गीत के बारे में बात करते हुए, शान ने कहा कि माता -पिता के साथ अधिक समय बिताना आवश्यक है, खासकर इस महामारी के दौरान।

उन्होंने कहा, '' महामारी ने हम सभी को यह एहसास कराया है कि हमारा करीबी लोगों के साथ समय बिताना कितना संतोषजनक हो सकता है और हमारी प्राथमिकताओं को ठीक करना बहुत महत्वपूर्ण है। आइए बहुत देर होने तक प्रतीक्षा न करें और अपने बूढ़े माता पिता के साथ अधिक समय बिताएं। उन्होंने बहुत त्याग किया हमारे लिए। हम कम से कम इतना तो सकते हैं।''

ट्रैक को शान द्वारा गाया, लिखा और संगीतबद्ध किया गया है और वह संगीत वीडियो में पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाते हैं। वीडियो में गायक के बेटे नील और शुभ मुखर्जी भी हैं।

शान ने कहा, '' मुझे उम्मीद है कि यह गीत पिता और पुत्र दोनों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेगा। यह एक ऐसा बंधन है जिसे अक्सर नहीं मनाया जाता है। वीडियो की कल्पना और निर्देशन मेहुल गदानी ने किया है। हमारे दोनों बेटे नील और शुभ वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अलग अलग किरदार निभाना मजेदार था।''

'तेरा हिसा हूं' 20 जून को रिलीज हो रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement