Senior actress files a case against a businessman for stalking and molesting her-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीनत अमान ने व्यवसायी पर लगाया पीछा करने का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 10:47 AM (IST)
जीनत अमान ने व्यवसायी पर लगाया पीछा करने का आरोप
मुम्बई। पुराने जमाने की एक जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान ने एक व्यवसायी पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 1970 और 1980 के दशक की शीर्ष अभिनेत्री व पूर्व ब्यूटी क्वीन ने सोमवार को एक व्यवसायी अमर खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (डी) और 509 के तहत मामला दर्ज कराया। मुम्बई पुलिस प्रवक्ता व पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज ने आईएएनएस को बताया कि जुहू पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अभिनेत्री और व्यवसायी के बीच संपत्ति विवाद भी है जिसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement