sara and jahnvi battle for debut awards this year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BIG CLASH ...2018 डेब्यू अवार्ड....खान vs कपूर ...किसके आएंगा हाथ...

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 2:38 PM (IST)
BIG CLASH ...2018 डेब्यू अवार्ड....खान vs कपूर ...किसके आएंगा हाथ...
मुंबई। साल 2017 में दो नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियों में बनें रहे थे..वो नाम हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का और सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का। शायद ये कम ही लोग जानते होंगे कि सार और जाह्ववी अच्छे दोस्त भी है। पहले सुनने में आ रहा था कि ये दोनों बॉलीवुड में एक ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली थी,लेकिन दोनों ही बेटियों की मां नहीं चाहती थी कि वो बड़े पर्दे को एक साथ शेयर करें,इसलिए दोनों ने ही इस फिल्म को छोड़ दिया। इसके बाद सारा अली खान का नाम अभिषेक कपूर की केदारनाथ से जुड़ा और जान्हवी कपूर का धड़क से। केदारनाथ लटक गई और लगा कि सारा अली खान का डेब्यू इस साल मुश्किल है। लेकिन साल का अंत होते होते सारा अली खान धमाका करेंगी और वो भी रणवीर सिंह - रोहित शेट्टी स्टारर सिंबा में। अब दिलचस्प बात ये है कि 2018 के डेब्यू अवार्ड्स की दो सबसे बड़ी दावेदार सारा अली खान और जान्हवी कपूर होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement