Salman, Salim Khan croon Suhani Raat Dhal...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 4:11 am
Location
Advertisement

पिता सलीम खान संग सलमान ने गाया गाना

khaskhabar.com : बुधवार, 26 जून 2019 3:42 PM (IST)
पिता सलीम खान संग सलमान ने गाया गाना
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान एक वीडियो में अपने पिता व मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान संग गाना गाते नजर आ रहे हैं।

53 वर्षीय इस सुपरस्टार ने मंगलवार की शाम को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गायक कमाल खान, सलीम और सलमान साल 1949 में आई फिल्म ‘दुलारी’ से मोहम्मद रफी के गाने ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में ‘दबंग’ स्टार ने लिखा, ‘‘हमारे परिवार के सुल्तान, टाइगर और भारत...सलीम खान गा रहे हैं।’’

सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इसके माध्यम से सलमान अपने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस गतिविधियों की झलकियां दिखाते रहते हैं।

आने वाले समय में सलमान ‘दबंग 3’ और ‘इंशाअल्लाह’ में नजर आएंगे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement