Sa Re Ga Ma Pa winner Debojit Saha back with a single-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'सा रे गा मा पा' विजेता देबोजित की 'शुक्रिया' के साथ वापसी

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 नवम्बर 2019 4:08 PM (IST)
'सा रे गा मा पा' विजेता देबोजित की 'शुक्रिया' के साथ वापसी
मुंबई। 'सा रे गा मा पा चैलेंज 2005' विजेता देबोजित साहा 'तीस मार खां', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों के लिए गाना गा चुके हैं। उन्होंने अब अपने गैर-फिल्मी एकल गायन ट्रैक 'शुक्रिया' के साथ वापसी की है। इस अलबम के गायक व संगीतकार देबोजित ने कहा, "'शुक्रिया' धीमा रोमांटिक ट्रैक है जो आपको अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में वापस ले जाएगा।" सेटिंग के हिसाब से यह ऑफिस रोमांस का गाना है। इसे इंडी म्यूजिक लेबल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। लेबल के प्रबंध निदेशक नौशाद खान ने कहा, "देबोजित बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने इस गाने पर काफी मेहनत की है। उनका समर्पण और उनकी कड़ी मेहनत इस ट्रैक में देखी जा सकती है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement