Advertisement
रितेश देशमुख ने की राजा शिवाजी की अनाउंसमेंट, निर्देशन के साथ मुख्य भूमिका में

'राजा शिवाजी' में लीड रोल प्ले करेंगे रितेश देशमुख
वहीं पिंकविला की की रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि रितेश देशमुख के लिए एक भावना है और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पर इस पैशन प्रोजेक्ट को लाइफ में लाने के लिए अपनी सारी एनर्जी इनवेस्ट करने का फैसला किया है। रितेश न सिर्फ फिल्म का निर्देशन करेंगे बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। बेसिक प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और रितेश अब फिल्म को जल्द ही फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं।'' मराठी और हिंदी भाषा में बनाई जाएगी फिल्म
रितेश देशमुख के निर्देशन में छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म मराठी और हिंदी में बाइलिंग्वल होगी और मुंबई फिल्म कंपनी के साथ साझेदारी में जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सूत्र ने ये भी जानकारी दी, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर, संतोष सिवन इस फिल्म के साथ मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत करेंगे, जिसे फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म के रूप में प्लान्ड किया जा रहा है। संगीत अजय अतुल की विश्वसनीय जोड़ी द्वारा तैयार किया जाएगा।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


