Advertisement
रिया ने किए बड़े खुलासे, कई बॉलीवुड हस्तियां भी आ सकती हैं जांच के दायरे में

एनसीबी का कहना है कि उनका भाई शोविक रिया की ओर से अब्दुल बासित परिहार और काइजन इब्राहिम से ड्रग्स खरीद रहा था।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एनसीबी ने पाया कि परिहार और इब्राहिम मुंबई में सक्रिय एक शीर्ष ड्रग्स कार्टेल से जुड़े थे। परिहार और इब्राहिम के माध्यम से कार्टेल मुंबई के बांद्रा, जुहू और अंधेरी इलाकों में रहने वाले अन्य बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था।
इससे पहले एनसीबी ने दो सितंबर को गोवा में एक और ड्रग तस्कर फैयाज अहमद को गिरफ्तार किया था, जो बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। फैयाज से पूछताछ के दौरान एजेंसी ने पूरे नेटवर्क और बॉलीवुड-ड्रग माफिया सांठगांठ को उजागर किया।
अहमद ने खुलासा किया कि नई दिल्ली में विदेशी डाकघर के माध्यम से पार्सल के जरिए ड्रग्स भेजी जाती थी। इन खेपों में से एक कनाडा के सेंट लॉरेंट, मोडुगनो स्ट्रीट निवासी दान पटेल द्वारा भेजी गई थी। कनाडा के क्यूबेक राज्य में मॉन्ट्रियल शहर का सेंट लॉरेंट ड्रग कार्टेल और अपराध सिंडिकेट्स के लिए बदनाम है, जहां से कई भारतीय कनेक्शन का भी पता चला हैं।
पूछताछ में फैयाज अहमद ने कथित तौर पर कहा है कि क्यूरिएटेड मारिजुआना वाले पार्सल या तो नई दिल्ली से या गोवा में कालान्गुते-अंजुना रोड स्थित एक दुकान से एकत्र किए जाते थे। एक बार जब खेप अहमद के पास पहुंचती थी, तो वह मुंबई में आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क करता था। बड्स के हर एक ग्राम के लिए 5,000 से 6,000 रुपये वसूले जाते थे।
कनाडाई ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़े पूरे रैकेट का खुलासा एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर (ऑपरेशंस) के. पी. एस. मल्होत्रा ने किया। वह सुशांत मामले की जांच भी कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


