Rhea Chakraborty to turn showstopper for Urvashi Joneja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजाद ख्याल की होने के साथ हमेशा से फैशनप्रेमी रही हैं रिया

khaskhabar.com: रविवार, 19 अगस्त 2018 7:15 PM (IST)
आजाद ख्याल की होने के साथ हमेशा से फैशनप्रेमी रही हैं रिया
मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती डिजाइनर उर्वशी जोनेजा के लिए आगामी लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2018 के लिए रैंप वॉक करती नजर आएंगी। रिया परिधानों के संकलन ‘अवे’ की शो स्टॉपर होंगी। रिया ने बयान में कहा, ‘‘चूंकि इस संग्रह ‘अवे’ की अवधारणा बंधनों से आजाद होना है इसलिए यह स्वतंत्रता को लेकर मेरी सोच के साथ मेल खाता है। आजाद ख्याल की शख्स होने के साथ मैं हमेशा एक फैशन प्रेमी रही हूं और मैं लैत्मे फैशन वीक में उर्वशी के लिए रैंप पर चलने की प्रतीक्षा नहीं कर पा रही हूं।’’
वहीं, उर्वशी ने अपनी शोस्टॉपर के बारे में कहा, ‘‘क्लासिक गर्ल नेक्स डोर होने के साथ रिया एक ऐसी शख्सियत हैं जिससे हर लडक़ी खुद को आसानी से जोड़ हो सकती है। वह पूरी तरह से एक आत्मनिर्भर लडक़ी की विचारधारा को प्रतिबिंबत करती हैं। वह आधुनिक, स्वतंत्र लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती है और मैं इस संग्रह को प्रदर्शित करने के लिए इससे बेहतर नहीं ढूंढ सकती थी।’’
22 अगस्त से शुरू हो रहे पांच दिवसीय फैशन वीक में डिजाइनर उर्वशी पहले दिन अपना संकलन पेश करेंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement