Response to Padmavati trailer overwhelming, humbling, says Ranveer Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पद्मावती’ के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया पर रणवीर बोले...

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 4:36 PM (IST)
‘पद्मावती’ के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया पर रणवीर बोले...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे है। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर को मिली तारीफ और सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। रणवीर ने मंगलवार को ट्विटर पर एक खुला पत्र लिखा, जहां उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए दोस्तों, मीडिया, दर्शकों सहित हर किसी का आभार जताया। पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘मैं तहे दिल से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उदारता के साथ हमारे ट्रेलर पर प्यार और तारीफों की बरसात की है। चारों तरफ से मिल रही ढेर सारी प्रशंसा अद्भुत और अभिभूत कर देने वाली है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement