renuka shahane birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बर्थडे स्पेशल: रेणुका शहाणे से जुड़ी जाने ये कुछ नई बातें....

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 मार्च 2018 1:00 PM (IST)
बर्थडे स्पेशल: रेणुका शहाणे से जुड़ी जाने ये कुछ नई बातें....
मुंबई। राजश्री प्रोडक्शन तले साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी तो सभी को याद होगीं। इस फिल्म में सलमान की भाभी का किरदार निभाने वाली रेणुका शहाणे आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। हम आज उनके जन्मदिन पर रेणुका से जुडी़ ये कुछ नई बातें बता रहे है। रेणुका शहाणे ने साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल सर्कस में शाहरुख खान के साथ काम की शुरुआत की थी। बाद में उस जमाने के सबसे अधिक टीआपी वाले शो सुरभि को रेणुका ने होस्ट भी किया था। बाद में रेणुका ने एक मराठी फिल्म रीटा में अभिनय दिखाया। इस फिल्म में रेणुका ने एक गाइड की भूमिका निभाई थी। इन सब के बाद रेणुका को असली पहचान फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान की भाभी बन कर मिली। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद रेणुका ने मासूम, एक अलग मौसम, दिल ने जिसे अपना कहा और हाईवे जैसी फिल्में की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement