Release date of Kalki 2898 AD changed again, now it will be screened on this date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर बदली कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट, अब इस तारीख को होगा प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 07 अप्रैल 2024 4:37 PM (IST)
फिर बदली कल्कि 2898 एडी की रिलीज
डेट, अब इस तारीख को होगा प्रदर्शन
प्रभास की फिल्म 'सालार - सीजफायर' की सक्सेस के बाद अब सबकी नजर उनकी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पर है। इस मेगा बजट मूवी में प्रभास के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान और कमल हासन भी नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हेवी VFX के साथ अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय स्काई-फाई ड्रामा फिल्मों में गिनी जा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होनी थी लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है। खबर है कि लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट शिफ्ट कर दी है। अपनी एक रिपोर्ट में TOI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिल्म को कुछ हफ्ते आगे के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक नई रिलीज डेट 30 मई हो सकती है। इससे प्रभास की फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर स्क्रीन्स का एडवांटेड भी मिलेगा क्योंकि Kingdom of the Planet of the Apes ने 9 मई को ध्यान में रखते हुई बहुत सी स्क्रीन पहले ही रिजर्व कर रखी हैं। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने डिस्ट्रिब्यूटर्स को रिलीज डेट में बदलाव के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होने हैं और फिल्म की रिलीज डेट 9 मई होने के चलते इसकी कमाई प्रभावित हो सकती है। वहीं रिलीज डेट 30 मई करने से इसको एक लंबे वीकेंड का भी फायदा मिलेगा। बता दें कि फिल्म 'कल्कि' का टीजर वीडियो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और क्योंकि 'सालार' के बाद प्रभास को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है, इसलिए मेकर्स कल्कि पर रिस्क नहीं लेना चाहते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement