Advertisement
पर्दे पर री-रिलीज के लिए तैयार 'रंगीला,' इसी फिल्म से बॉलीवुड में एआर रहमान को मिला था ब्रेक

बता दें कि फिल्म 'रंगीला' 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी और फिल्म के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 1995 में बनी 'रंगीला' सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म का बजट लगभग 4.5 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद घरेलू स्तर पर लगभग 20.22 करोड़ की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 33.4 करोड़ रुपए रहा था। साल 1995 में किसी फिल्म की इतनी कमाई ही उसे सुपरहिट बनाती थी। उस वक्त 100 करोड़ या 1000 करोड़ के कलेक्शन का ट्रेंड नहीं था। कमाई के साथ-साथ फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
फिल्म को 14 फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिले और 7 अवॉर्ड्स जीते। रंगीला के लिए उर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस, आमिर खान को बेस्ट एक्टर, जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण तीनों ही राम गोपाल वर्मा ने किए हैं।
फिल्म के गानों में सिंगर एआर रहमान ने आवाज और म्यूजिक दिया है। खास बात ये है कि रंगीला फिल्म एआर रहमान की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले वे तमिल और हिंदी वर्जन फिल्मों में अपनी आवाज देते थे। इस फिल्म में कुछ नौ गानों को फिल्माया गया है, जिसमें "हो जा रंगीला रे," "क्या करें या ना करें," और "मंगता है क्या" जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


