Ranbeer kapoor screen share with Neha in Sanjay Dutt biopic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस अभिनेता की पत्नी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे रणबीर

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 5:10 PM (IST)
गत वर्ष बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के साथ परदे पर रोमांस करते नजर आए रणबीर कपूर एक बार फिर से परदे पर शादीशुदा अभिनेत्री के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस बार उनके साथ होंगी नेहा बाजपेयी जो अभिनेता मनोज बाजपेयी की पत्नी हैं। रणबीर कपूर और नेहा बाजपेयी की जोडी राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बायोपिक में नजर आएगी। अभी तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं हो पाया है, इसीलिए इसे संजयदत्त बायोपिक के नाम से पुकारा जा रहा है। कहा जा रहा है कि नेहा फिल्म में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाएंगी। लगभग डेढ दशक पूर्व नेहा ने बॉबी देओल की फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्माण व निर्देशन विधु विनोद चोपडा का था। इसके बाद नेहा ने अजय देवगन के साथ ‘होगी प्यार की जीत’, ऋतिक रोशन के साथ ‘फिजा’ और ऑफ बीट फिल्म ‘राहुल’ में काम किया है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में सोनम कपूर उनकी युवा प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के किरदारों के लिए धीरे-धीरे सितारों के नामों की घोषणा की जा रही है।

[@ बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement