khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 5:00 PM (IST)
इन दिनों अपनी फिल्म काबिल के लिए चर्चा पा रहे निर्माता निर्देशक राकेश रोशन जल्द ही अपनी भतीजी पश्मीना को सिनेमाई परदे पर उतारने की तैयारी में हैं। वर्ष 2000 में अपने बेटे ऋतिक रोशन को ‘कहो ना प्यार है’ से लांच करने वाले राकेश रोशन भतीजी पश्मीना के लिए सशक्त कहानी की तलाश में, जिससे उन्हें बॉलीवुड में अच्छी शुरूआत मिल सके। ज्ञातव्य है कि पश्मीना संगीतकार राजेश रोशन की बेटी है, जो सिर्फ अपने भाई राकेश रोशन की फिल्मों में संगीत देते हैं। एक अरसे से उन्होंने किसी बाहरी निर्माता के लिए संगीतरचना नहीं की है। राकेश रोशन की फिल्मों की सफलता में संगीत की अहम् भूमिका रहती आई है, जो बदस्तूर जारी है। हालिया प्रदर्शित काबिल में भी राजेश रोशन का संगीत है। इसके गीतों को भी भरपूर सराहना मिल रही है।