Rajkummar Rao: Immersed myself in work to cope with parents loss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माता-पिता के निधन के बाद काम में डूब गया : राजकुमार राव

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 2:42 PM (IST)
माता-पिता के निधन के बाद काम में डूब गया : राजकुमार राव
मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि उनके माता-पिता के निधन के बाद वे दुखी थे और इस दुख से निकलने के लिए उन्होंने खुद को काम में पूरी तरह से डूबा दिया। इसी साल सितंबर में राजकुमार राव के पिता का निधन हो गया। अभिनेता वर्ष 2017 में जब फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी माता का निधन हो गया था। राजकुमार ने कहा, "अभिनेता बनकर मैं उन्हें जितनी खुशी दे सकता था, मैंने दी। मुझे पता है, यदि वे होते, तो उन्होंने मुझे कहा होता कि काम जरूरी है, जाओ और अपना काम करो।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस दुख से काम करने के चलते ही उबर सकता था। मुझे खुशी है कि मैं अपने पिता को 'मेड इन चाइना' फिल्म का ट्रेलर दिखा पाया।"
अपने पिता के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे ईमानदारी सिखाई। वे सबसे ईमानदार सरकारी अधिकारी थे। वह उस पोस्ट में थे, जहां से आसानी से बहुत सारा धन कमाया जा सकता था, लेकिन वह अपनी ईमानदारी पर टिके रहे।"
जूम पर आने वाले शो 'बाय इनवाइट ओनली' में उन्होंने अपने माता-पिता को खोने के बारे में बात की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement