Advertisement
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना-अपना’

फिल्म निर्माता ने कहा, “नम्रता, प्रीति, आमोद सिन्हा और विनय कुमार सिन्हा के बच्चे जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया था, वे इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के सामने बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम फिल्म को बड़े पैमाने पर फिर से रिलीज करना चाहते हैं। हमने पूरी फिल्म को 4के और डॉल्बी 5.1 साउंड में रिस्टोर और रीमास्टर किया है।”
उन्होंने कहा, “यह हमारे पिता को हमारी ओर से सम्मान है, जिन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए सभी बाधाओं को पार किया और हमें शानदार फिल्म दी।”
‘अंदाज अपना-अपना’ एक एक्शन-कॉमेडी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सेमी-हिट रही, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह फिल्म एक कल्ट फिल्म के रूप में उभरी है।
मनोरंजक कहानी के साथ यह फिल्म बेहतरीन संवादों के लिए भी जानी जाती है, जिनका उपयोग आज भी बोलचाल में किया जाता है। इन पंक्तियों में शामिल हैं "मैं तो कहता हूं आप पुरुष ही नहीं है... महापुरुष हैं महापुरुष!", "ये तेजा तेजा क्या है, ये तेजा तेजा," ऑमलेट का राजा” और “ब्रेड का बदमाश बजाज, हमारा बजाज" "क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकलकर गोटियां खेलता हूं मैं।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


