Advertisement
देशभर में धमाल मचा रही पुष्पा 2, किसी ने बताया पैसा वसूल तो किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर

पटना के साथ ही कर्नाटक और बेंगलुरु में दर्शकों का क्रेज देखने को मिला। सिनेमा हॉल के बाहर जुटी उत्साहित भीड़ ने ‘पुष्पा 2’ को "बहुत बढ़िया" बताया और ‘पुष्पा’ के अंदाज में कहा, “पुष्पा झुकेगा नहीं। पहले पार्ट से बढ़िया है, मैं अंदर रोकर आया हूं, अब ‘पुष्पा 3’ का इंतजार है। अल्लू अर्जुन कभी नहीं झुकेगा।“
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्शकों ने साउथ सुपरस्टार की मूवी को "शानदार" बताया। सिनेमा हॉल के बाहर जुटे लोगों ने ‘पुष्पा 2’ के गाने हों या एक्शन, सभी को बेहतरीन बताया। 'पुष्पा 2' को लेकर जोश राजस्थान में भी कहीं से कम नहीं है।
अजमेर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ देखकर बाहर निकले लोगों ने कहा, " 'पुष्पा 2' पहले वाली मूवी 'पुष्पा' से भी बेहतरीन है। फिल्म के डायलॉग, गाने, एक्शन और एक्टर्स की एक्टिंग शानदार है। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।" -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


