Advertisement
पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा के त्याग पर कहा - हम हनीमून पर नहीं जा पाए

पुलकित ने कहा, 'ग्लोरी' के लिए सबसे बड़ा त्याग जो रहा वो था शादी के बाद हमारा हनीमून, जहां हम चाहकर भी नहीं जा पाए। जब हमारी शादी हुई थी, तब कृति, 'राणा नायडू' की तैयारी में व्यस्त थीं और हमारी शादी के तीन दिन बाद ही सेट पर लौट गई थीं। जैसे ही 'राणा नायडू' की शूटिंग खत्म हुई, फिर मैं करण (अंशुमान) के साथ 'ग्लोरी' के सेट पर चला गया।”
अब जबकि 1 मई को रिलीज़ होने जा रही 'ग्लोरी' की रिलीज़ डेट नज़दीक है, तब पुलकित का शेड्यूल और व्यस्त हो गया है। ऐसे में उन्होंने अपने आसपास के लोगों को पहले ही बता दिया है कि रिलीज़ के दौरान वे किसी के लिए बिल्कुल उपलब्ध नहीं रहेंगे। पुलकित कहते हैं, “'ग्लोरी' 1 मई को रिलीज़ हो रही है, और मैंने पहले ही अपने सभी लोगों से कह दिया है कि मैं 15 दिनों तक बिल्कुल उपलब्ध नहीं रहूंगा।”
गौरतलब है कि पुलकित ने यह भी स्वीकार किया है कि ऐसे व्यस्त शेड्यूल का असर सिर्फ उनके रिश्ते पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। वे कहते हैं कि जहां कलाकार अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वहीं उनके अपने लोगों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। छूटते पलों के साथ सीमित समय में उन्हें समझौता करना पड़ता है। हालांकि ऐसे में अपनों का यह त्याग बेकार नहीं जाता और वे पर्दे पर पूरे समर्पण और मेहनत के साथ जादू रच देते हैं, जैसा कि 'ग्लोरी' में उन्होंने किया है।
हालांकि 'ग्लोरी' की रिलीज़ के साथ, पुलकित सम्राट का ये सफर इस बात की याद दिलाता है कि हर परफॉर्मेंस के पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि उनके करीबियों के अनकहे त्याग भी शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


