Priyanka, Nick celebrate first Easter as couple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:21 pm
Location
Advertisement

प्रियंका, निक ने जोड़े के रूप में मनाया पहला ईस्टर

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 6:24 PM (IST)
प्रियंका, निक ने जोड़े के रूप में मनाया पहला ईस्टर
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शादी के बाद पहला ईस्टर अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस के साथ मनाया।

दोनों ने अटलांटा में ईस्टर मनाया और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को प्रियंका ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें निक की मां डेनिसी जोनस भी उनके साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘‘हम सभी की तरफ से आपको हैप्पी ईस्टर।’’

निक ने भी प्रियंका के साथ एक बहुत ही सुंदर तस्वीर को शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी की ओर से आपको और आपके पार्टनर को हैप्पी ईस्टर।’’

प्रियंका ने ‘द स्काय इज पिंक’ की शूटिंग को पूरा किया जिसे सोनाली बोस द्वारा निर्देशित किया गया। प्रियंका ने कहा कि वह एक कॉमेडी फिल्म में लेखक-अभिनेता मिंडी कालिंग संग नजर आएंगी।

इधर निक भी अपने दोनों भाई जोए जोनस और केविन जोनस संग इस साल ‘सकर’ एल्बम से अपनी वापसी करेंगे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement