Priyanka Chopra and Meghan Markle are still friend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:24 pm
Location
Advertisement

...तो इसका मतलब अब भी अच्छी दोस्त हैं प्रियंका और मेगन मर्कल

khaskhabar.com : शनिवार, 23 मार्च 2019 1:46 PM (IST)
...तो इसका मतलब अब भी अच्छी दोस्त हैं प्रियंका और मेगन मर्कल
लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्कल अभी भी अच्छे दोस्त हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि दोनों के बीच में दूरियां आ गई हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

ईऑनलाइन डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि प्रियंका और मेगन दोस्त नहीं है, यह अफवाह पूरी तरह से सच नहीं है। इससे पहले, रिपोर्ट आई थी कि प्रियंका इस बात से नाराज हैं कि मर्कल उनकी और निक जोनस की शादी में नहीं आई। प्रियंका पिछले साल मई में मर्कल की शादी में एक मेहमान के रूप में भी गई थी।

हालांकि, प्रियंका फरवरी में हुई मर्कल की गोद भराई कार्यक्रम में भी नहीं पहुंची। सूत्र ने कहा कि प्रियंका और मेघन अभी भी बहुत करीबी दोस्त हैं और वे अक्सर बात करती हैं। मेघन के शाही होने के कारण जो समायोजन करने पड़ते हैं, वो प्रियंका को उनके बारे में बताती हैं।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement