Prabhas next to be announced on July 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:37 pm
Location
Advertisement

प्रभास की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक 10 जुलाई को

khaskhabar.com : गुरुवार, 09 जुलाई 2020 4:03 PM (IST)
प्रभास की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक 10 जुलाई को
मुंबई। अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म का शीर्षक और फस्र्ट लुक का अनावरण 10 जुलाई को किया जाएगा। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।

फिल्म को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का शीर्षक प्रभास 20 है। वहीं यह चार भाषाओं तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम में रिलीज होने वाली है।

फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। फिल्म के कास्ट में भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, कुणाल रॉय कपूर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, और सथ्यान जैसे कलाकार शामिल हैं।

राधा कृष्ण कुमार ने एक पुरानी घड़ी की तस्वीर, जिस पर 'फस्र्ट लुक' शब्द लिखा था, उसके साथ लिखा, "आखिरकार घोषणा।"

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर वही तस्वीर साझा करते हुए घोषणा की और उसके कैप्शन में लिखा, "प्रभास 20।" उनकी सह-कलाकार पूजा ने भी यही तस्वीर साझा की।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement