Planning to surprise alia bhatt on her birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आलिया का बर्थडे सेट पर इस बार कुछ ऐसे अंदाज में होगा सेलिब्रेट.....

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 मार्च 2018 4:49 PM (IST)
आलिया का बर्थडे सेट पर इस बार कुछ ऐसे अंदाज में होगा सेलिब्रेट.....
मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का 15 मार्च को जन्मदिन हैं,लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर कपूर भी उनके साथ दिखाई देंगे। वहीं इस बार शूटिंग के कारण आलिया ने अपने जन्मदिन पर छुट्टी नहीं लेने का प्लान किया हैं। दूसरी ओर खबर आ रही है कि इस बार आलिया का बर्थडे सेट पर सेलिब्रेट किया जा सकता हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि आलिया के बर्थडे पर उनके पिता महेश भट्ट, सोनी राजदान और बहन शाहीन बुल्गारिया जाने वाले हैं लेकिन इस पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा कि हम बुल्गारिया नहीं जा रहे। वहीं करण जौहर भी आलिया के बर्थडे पर वहां जाने का प्लान कर रहे थे लेकिन मां हीरू का जन्मदिन होने की वजह से वह भी आलिया के बर्थडे पर बुल्गारिया नहीं जा पाएंगे।आलिया का 25वां जन्मदिन 15 मार्च को है इसलिए यह उनके लिए काफी खास है। आलिया भले ही शूटिंग से छुट्टी नहीं ले रही हैं लेकिन रणबीर और अयान मुखर्जी इसे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में आलिया को घर की कमी महसूस ना हो और उनके इस दिन को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने सेट पर एक सरप्राइज पार्टी का प्लान किया है। इसी के साथ इसे और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए पार्टी में एक थीम भी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement