Pink Tamil remake titled Nerkonda Paarvai, makers unveil first look-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पिंक’ की तमिल रीमेक का पहला लुक जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 मार्च 2019 4:18 PM (IST)
‘पिंक’ की तमिल रीमेक का पहला लुक जारी
चेन्नई। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ की तमिल रीमेक का आधिकारिक नाम ‘नेरकोंडा पारवाई’ होगा। निमार्ताओं ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर सोमवार को यह घोषणा की और शीर्षक के साथ ही पहले पोस्टर का भी अनावरण किया। एच विनोद द्वारा निर्देशित फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगीं। इसके साथ ही इसमें महत राघवेंद्र, श्रद्धा श्रीनाथ, एंड्रिया तारियांग और अभिरामी वेंकटचलाम भी होंगे।
‘पिंक’ का वित्तपोषण बोनी कपूर द्वारा किया गया था और इसकी रीमेक तमिल फिल्म उद्योग में बोनी के प्रवेश को चिन्हित करेगी।
बोनी ने एक बयान में कहा, ‘‘तमिल उद्योग हमेशा मेरे लिए खास रहा है। वास्तव में अजिथ के साथ किसी फिल्म के लिए काम करने में काफी समय लगा है। हम दोनों ऐसी उपयुक्त सामग्री चाहते थे जिससे हमें हमारे कार्यों में एक खास तरह का फायदा हो। हम ‘पिंक’ की रीमेक के लिए एकसाथ काम करने को लेकर खुश हैं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement