khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 1:51 PM (IST)
कहानी :- फिल्म की कहानी कनन
गिल (सूरज शर्मा) और उनकी बचपन की दोस्त अनु (मेहरीन पीरजादा) से शुरू होती
है। पंजाब के अमृतसर से कनन अपनी दोस्त अनु की मदद से सिंगर बनने के सपने
को सच करने कनाडा जाता है। कनन के परिवार वाले उसे कनाडा भेजने के लिए राजी
नहीं थे लेकिन अनु ने परिवार वालों को राजी किया। अब 3 साल बाद कनन कनाडा
से शादी के लिए अमृतसर लौटा है। कनन के घर में शादी का माहौल है। जल्दी ही
अनु और कनन की शादी होने वाली है लेकिन पंडित जी जब इन दोनों की कुंडलियां
को मिलाया, तो पता चलता है कनन मांगलिक है।
मांगलिक दोष समाप्त करने के
लिए पंडित जी एक उपाय बताते हैं कि कनन की शादी पहले एक पेड़ के साथ कर दी
जाए। रीति-रिवाज़ के मुताबिक कनन से शादी के बाद उस पेड़ को काट दिया जाता
है। पेड़ से शादी के बाद कनन की जिंदगी में शशि (अनुष्का शर्मा) नाम की एक
खूबसूरत भूतनी की एंट्री होती है। कनन को अपने घर में हर जगह यह खूबसरत
भूतनी अपने पीछे खड़ी दिखाई देती है।
एक दिन शशि कनन को बताती है जिस
पेड़ को उसकी शादी के बाद काट दिया गया वह बरसों से वहीं रह रही थी। अब जब
पेड़ की शादी कनन से हो गई है तो शशि यही मानती है कि उसे अब कनन के साथ ही
जिंदगी गुजारनी है। फिर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शशि अपने फ्लैश
बैक के बारे में बताती है और सिंगर फिल्लौरी (दिलजीत दोसांझ) का जिक्र करती
है। वह बताती है कि किस तरह से 98 साल पहले कुछ घटनाएं घटी जिसमें शशि का
कोई काम अधूरा रह गया। क्या कनन को शशि छोड देती है क्या शशि का अधूरा काम
पूरा होता है, इसलिए आपको सिनेमाघर जाकर इस फिल्म को देखना पडेगा।