Pawan Singh Yeh Ladki Sahi Hai is set to release on June 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:10 pm
Location
Advertisement

पवन सिंह की 'ये लड़की सही है' 6 जून को होगी रिलीज

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जून 2020 3:35 PM (IST)
पवन सिंह की 'ये लड़की सही है' 6 जून को होगी रिलीज
पटना। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल एल्बम 'ये लड़की सही है' 6 जून को रिलीज हो रहा है। इस गाने को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी एल्बम के निर्माता और यशी फिल्म्स के प्रबंध निदेशक अभय सिन्हा ने देते हुए बताया, "'ये लड़की सही है' भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चार्ट बस्टर बनने वाली है। पवन सिंह एक बार फिर से अपनी आवाज और अभिनय से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस एल्बम की शूटिंग दुबई में की गई है, जिसमें हमने भव्यता का पूरा ख्याल रखा है।"

उन्होंने कहा कि यह गाना 6 जून की शाम 6 बजे हम यशी फिल्म्स से रिलीज करेंगे।

उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एल्बम 'ये लड़की सही है' दूसरा ऐसा एल्बम है, जिसकी शूटिंग विदेश में हुई है। इससे पहले पवन को लेकर बनाया गया एल्बम 'नंबर ब्लॉक चल रहा है' की शूटिंग भी दुबई के मनोरम लोकेशन पर की गई थी।

इस गाने के निर्देशक कुमार सौरव सिन्हा हैं। लिरिक्स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्यूजिक दिया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement