Advertisement
वेब सीरीज 'टब्बर' में नजर आएंगे पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शौरी

उन्होंने कहा कि "मैंने कई बार एक माँ का किरदार निभाया है, लेकिन सरगुन की भूमिका ने एक एक्टर के रूप में मेरे लिए अलग रास्ते खोले और मुझे 'टब्बर' में चरित्र के कई रंगों का पता लगाने का मौका मिला। मुझे निर्देशक अजीत पाल सिंह और मेरे सह-कलाकार पवन मल्होत्रा, गगन और अन्य के साथ काम करने में बहुत मजा आया।"
अनुभवी अभिनेता पवन मल्होत्रा ने ओंकार सिंह, परिवार के मुखिया और एक दयालु पति और पिता की भूमिका निभाई है। अपने चरित्र के बारे में साझा करते हुए उन्होंने कहा कि "शो 'टब्बर' परिवार की एकता के बारे में है और मैं निर्देशक का आभारी हूं। उन किरदारों को निभाना बहुत अच्छा लगता है जो मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती देते हैं।"
हैप्पी की भूमिका निभाने वाले गगन अरोड़ा का कहना है कि "इस भूमिका को निभाना अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण था। मैं सोनी लिव पर 'टब्बर' के लॉन्च के लिए बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह मंच के साथ मेरी तीसरी परियोजना है। हैप्पी की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह उन भूमिकाओं से अलग है जो मैंने अतीत में निभाई हैं।"
जार पिक्च र्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, 'टब्बर' जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


