Pathan reached close to 500 crores in Hindi language-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दी भाषा में 500 करोड़ के निकट पहुँची पठान

khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2023 4:42 PM (IST)
हिन्दी भाषा में 500 करोड़ के निकट पहुँची पठान
चार साल के बाद परदे पर आए शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म की रिलीज को भले ही 25 दिन हो गए हैं लेकिन कमाई अभी ठीक हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म शहजादा रिलीज होने पर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। शाहरुख खान की फिल्म ने बीते शनिवार को ठीक कमाई की है। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस तरह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने बीते शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने अब तक कुल 493.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में कुल मिलाकर 511.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आइए डालते हैं एक नजर पठान के हिन्दी भाषी संस्करण पर— दिन 1 - 55 करोड़ रुपये
दिन 2 - 68 करोड़ रुपये
दिन 3 - 38 करोड़ रुपये
दिन 4 - 51.50 करोड़ रुपये
दिन 5 - 58.50 करोड़ रुपये
दिन 6 - 25.50 करोड़ रुपये
दिन 7 - 22 करोड़ रुपये
दिन 8 - 17.50 करोड़ रुपये
दिन 9 - 15 करोड़ रुपये
दिन 10 - 13.50 करोड़ रुपये
दिन 11 - 22.50 करोड़ रुपये
दिन 12 - 27.50 करोड़ रुपये
दिन 13 - 8.25 करोड़ रुपये
दिन 14 - 7.50 करोड़ रुपये
दिन 15 - 6.50 करोड़ रुपये
दिन 16 - 5.75 करोड़ रुपये
दिन 17 - 5.75 करोड़ रुपये
दिन 18 - 11 करोड़ रुपये
दिन 19 - 12.60 करोड़ रुपये
दिन 20 - 4.10 करोड़ रुपये
दिन 21 - 5.40 करोड़ रुपये
दिन 22 - 3.50 करोड़ रुपये
दिन 23 - 5.40 करोड़ रुपये
दिन 24 - 2.20 करोड़ रुपये
दिन 25 - 3.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई = 493.60 करोड़ रुपये
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पठान के सामने भले ही कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म शहजादा रिलीज हुई लेकिन शाहरुख खान की फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement