Pataakha turns 2: Sanya Malhotra shares special yaadein-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:26 pm
Location
Advertisement

फिल्म 'पटाखा' के 2 साल पूरे, अभिनेत्री सान्या ने याद किया

khaskhabar.com : मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 08:47 AM (IST)
फिल्म 'पटाखा' के 2 साल पूरे, अभिनेत्री सान्या ने याद किया
मुंबई। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पटाखा' के दो साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मौके पर अपनी फिल्म के कुछ पलों को याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दृश्य से इतर मौके का फनी वीडियो का कोलाज साझा किया।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "2 साल हो गए पटाखा को। कुछ बहुत ही स्पेशल यादें।"

सान्या को अभी हालिया रिलीज फिल्म 'शकुंतला देवी' में देखा गया था, जिसमें अभिनेत्री बालन भी हैं। अभिनेत्री को अगली बार फिल्म 'लूडो' में देखा जाएगा। अनुराग बसु की डार्क एंथोलॉजी कॉमेडी फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश सर्राफ और आशा नेगी ने अभिनय किया है।

फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement