जॉली एलएल.बी.-2 मुश्किल में, जयपुर कोर्ट ने भेजा समन, 10 को हाजिर हों
khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 11:50 AM (IST)
परिवादी के अनुसार अक्षय कुमार ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी2’ में जानबूझकर ऐसे
दृश्य दिखाए हैं जो न केवल वकील समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं, वरन
न्यायालयों की गरिमा के भी खिलाफ हैं। अदालत ने वकील की दलील और इस फिल्म
के ट्रेलर की सीडी की गहनता से अध्ययन करने के बाद कहा है कि फिल्म में जो
दृश्य दिखाए गए हैं, वो भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के अनुसार गैर
कानूनी है। ऐसे में अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेता अक्षय
कुमार और अन्नू कपूर 10 मार्च को उपस्थिति होने को कहा है।