जॉली एलएल.बी.-2 मुश्किल में, जयपुर कोर्ट ने भेजा समन, 10 को हाजिर हों
khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 11:50 AM (IST)
अक्षय कुमार की 10 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्म जॉली एलएल.बी.-2 एक बार फिर से विवादों में आ गई है। बंबई उच्च न्यायालय के बाद अब जयपुर कोर्ट ने भी अक्षय कुमार और अन्नू कपूर को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। जयपुर में सांगानेर के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम 20 ने इसी अदालत में वकालत करने वाले एक अधिवक्ता टीकमचंद शर्मा की ओर से कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।