Advertisement
आलिया ही नहीं, उर्वशी के साथ भी वेदिका शेट्टी ने की 'धोखाधड़ी', एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

उर्वशी की मां ने बताया, "2016 में मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन सौंपने के इवेंट में शामिल होने के लिए मेरी मां नैनीताल से मुंबई हमारे घर आई थीं। जब वह हमारे घर में थीं, तब वेदिका शेट्टी का उर्वशी की असिस्टेंट के रूप में हमारे घर में आना-जाना था। इस दौरान उसने मौका पाकर उर्वशी की दादी के ब्रीफकेस से लाखों रुपए चुरा लिए।"
उन्होंने आगे बताया, ''यह घटना तब हुई जब मेरी मां डॉक्टर के पास गई हुई थीं और थोड़ी देर के लिए अपने सामान से दूर थीं। वेदिका ने उस मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। इतना ही नहीं, उसी 2016 के क्राउन हैंडओवर इवेंट के दौरान, मैं रेड कारपेट इवेंट के लिए साड़ी फिटिंग करा रही थी। मेरा पर्स वेदिका शेट्टी के पास था क्योंकि वह तैयारियों में मेरी मदद कर रही थी। मैं आईने के सामने खड़ी थी और मैंने खुद देखा कि वेदिका मेरे पर्स से पैसे चुरा रही थी। जब मैंने उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करने से इनकार किया। इस घटना के बाद मेरा उस पर शक और बढ़ गया।''
मीरा ने यह भी खुलासा किया कि वेदिका शेट्टी ने उनके परिवार के साथ रहने के दौरान झूठ बोला था कि वह मशहूर अभिनेता शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की रिश्तेदार हैं। मीरा ने कहा कि इस पूरे मामले ने उनके परिवार पर बहुत बड़ा आर्थिक और भावनात्मक दबाव डाला, खासकर उर्वशी की दादी पर।
बता दें कि वेदिका शेट्टी पर आरोप है कि उसने आलिया भट्ट के जाली हस्ताक्षर करके करीब 76.9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फरवरी में वेदिका के खिलाफ फाइनेंशियल मिसकंडक्ट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
वेदिका साल 2021 से 2024 तक आलिया की असिस्टेंट थीं। इस दौरान वह आलिया के पैसे से जुड़े वित्तीय कागजात संभालती थीं, भुगतान करती थीं, और उनका कामकाज का समय भी व्यवस्थित करती थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


