Nia Sharma handbag stolen from her car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 3:42 pm
Location
Advertisement

निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से चोरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 2:09 PM (IST)
निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से चोरी
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया। 'नागिन' अभिनेत्री ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट के माध्यम से मुंबई पुलिस से मदद की अपील की।

उन्होंने लिखा, "मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल.लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।"

निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें।

निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement