New song of Pranaam released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्शन के बीच प्रेम कहानी से जोड़ेगा फिल्म प्रणाम का ये गाना

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 3:16 PM (IST)
मुंबई। निर्देशक संजीव जायसवाल और निर्माता रजनीश राम पुरी की फिल्म ‘प्रणाम’ (Pranaam) का दूसरा गाना ‘जिंदगी’ (Zindagi) भी रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘सिर्फ तू’ आते ही लोगों के बीच काफी पापुलर हुआ था। फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने बताया कि फिल्म के दूसरे गाने ‘जिंदगी’ में एक्टर राजीव खंडेलवाल और एक्ट्रेस समीक्षा सिंह के बीच प्यार की कहानी दिखाई गई है। इस गाने में फिल्म के दोनों किरदारों की कॉलेज लाइफ और मुश्किल घड़ी में भी एक दूसरे की परवाह करना दिखाया गया है। ‘जिंदगी’ गाने को गाया है फिल्म ‘आशिकी’ में ‘सुन रहा है तू’ और ‘रॉय’ में ‘तू है कि नहीं’ जैसे गानों से अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके मशहूर सिंगर अंकित तिवारी ने। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने बताया, ‘‘फिल्म के गाने ‘जिंदगी’ और ‘सिर्फ तू’ एक्शन और मार-धाड़ से लोगों को रूबरू कराएगा। ये बात दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखेगी।’’
‘प्रणाम’ फिल्म में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों के साथ-साथ कई लोकल कलाकार जैसे कि उदयवीर सिंह, गनेश पंडित, सैफ और योगेश को देखा जा सकेगा। फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है और इसकी पूरी शूटिंग यूपी में हुई है। फिल्म 9 अगस्त को दुनियाभर की 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement