Nepotism exists in every field say Arjun Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बोले अर्जुन, कहा...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 4:24 PM (IST)
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बोले अर्जुन, कहा...
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि भाई-भतीजावाद केवल बॉलीवुड में नहीं, बल्कि हर पेशे में है। अर्जुन ने अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सिलसिले में एक साक्षत्कार के दौरान कहा, ‘हर पेशे से जुड़े माता-पिता अपने बच्चों को उसका हिस्सा बनाना चाहते हैं और यदि बच्चे को दिलचस्पी होती है तो वे उन्हें इसके लिए पढ़ाते-सिखाते हैं और अपने व्यवसाय में काम करने के लिए सक्षम बनाते हैं। यह सब हर पेशे में होता है।’ उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद से इनकार नहीं करते हुए कहा, ‘हां, फिल्मी परिवार से होने ने नाते शुरुआत हमारे लिए थोड़ी आसान होती है, लेकिन अंतत: यहां हर किसी को खुद को साबित करना होता है। यदि हम योग्य नहीं होंगे तो एक दिन निर्देशक हमें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement