neha dhupia opens the honeymoon secret-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेहा ने अपने हनीमून को लेकर कहीं ये बात..

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 मई 2018 2:20 PM (IST)
नेहा ने अपने हनीमून को लेकर कहीं ये बात..
मुंबई। बॉलीलुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने प्राइवेट शादी कर फैंस को बड़ी शौकिंग न्यूज दी थी।इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी की। अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है। जैसे ही नेहा और अंगद एक साथ अमेरिका पहुंचे सब ने उनका हनीमून समझ लिया,लेकिन नेहा ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है। नेहा ने अपने इस ट्वीट से यह साफ कर दिया है कि उनका शादी के बाद पहला सफ़र हनीमून नहीं, वह काम की वजह से भी हो सकता है।
नेहा ने अपने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement