Naseeruddin Shah admitted to hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जून 2021 3:39 PM (IST)
अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह
मुंबई । दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर निमोनिया और उनके फेफड़ों में एक पैच का पता चला है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता के मैनेजर ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, वह दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकीय देख रेख में है। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल लाया गया था। उसके फेफड़ों में एक पैच पाया गया है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वर्क फ्रंट का बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आगामी फिल्म 'मैरिच' में दिखाई देंगे।
नवोदित ध्रुव लाठेर द्वारा निर्देशित, 'मैरिच' में तुषार कपूर, अनीता हसनंदानी, राहुल देव और दक्षिण अभिनेत्री सीरत कपूर भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement