Nani Shyam Singha Roy to hit screens in December-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:22 am
Location
Advertisement

दिसंबर में रिलीज होगी नानी की 'श्याम सिंघा रॉय'

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 2:19 PM (IST)
दिसंबर में रिलीज होगी नानी की 'श्याम सिंघा रॉय'
हैदराबाद। तेलुगु स्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में साई पल्लवी, कृति शेट्टी और मैडोना सेबेस्टियन हैं। निमार्ताओं ने 'श्याम सिंघा रॉय' की रिलीज की घोषणा सोशल मीडिया पर की। निमार्ता फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने वाले है।

इतना ही नहीं निमार्ताओं ने रिलीज घोषणा के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें नानी को उग्र अवतार में दिखाया गया है, जो दशहरे की थीम से मेल खाता है। 'श्याम सिंघा रॉय' में नानी एक बंगाली लड़के का किरदार निभाएंगे। 'श्याम सिंघा रॉय' की टैगलाइन 'हिज लव' है।

इस फिल्म में राहुल रवींद्रन, मुरली शर्मा और अभिनव गोमातम अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें जाने-माने संगीतकार मिकी जे. मेयर ने संगीत दिया है।

नानी की हालिया फिल्म 'टक जगदीश' महामारी के कारण सिनेमाघरों में जगह बनाने में असफल रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement