My sons take me for granted at times: Madhuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माधुरी ने डांस दीवाने शो के दौरान कहा, कभी-कभी मेरे बेटे...

khaskhabar.com: रविवार, 08 जुलाई 2018 6:37 PM (IST)
माधुरी ने डांस दीवाने शो के दौरान कहा, कभी-कभी मेरे बेटे...
मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘डांस दीवाने’ शो के प्रतिभागियों में से एक किशन ने अपनी प्रस्तुति अपनी मां को समर्पित करते हुए लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अपनी प्रस्तुति के बाद किशन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।’’ माधुरी ने अपने जवाब में कहा, ‘‘कभी-कभी मेरे बेटे भी मुझे अहमियत नहीं देते हैं और मुझे उस वक्त बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार बार बुलाती रहती हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती। बात यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों को लेकर संरक्षी होती है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement