बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान अभिनेता बनने से पहले वो इंजीनियर बनना चाहते थें। आपको बता दें कि आमिर का परिवार चाहता था कि वो इंजीनियर बनें। आमिर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बड़ा खुलासा किया। आमिर ने बताया कि चाचा फिल्ममेकर नासिर हुसैन, पिता निर्देशक ताहिर हुसैन और अम्मी जान तीनों ही पेशे में अनिश्चितता के चलते मुझे इस काम में नहीं उतारना चाहते थे। परिवार का कहना था कि बॉलीवुड में एक मिनट पहले आपके पास काम होता है, दूसरे ही मिनट आप के पास काम नहीं होता। काम को लेकर कोई सिक्योरिटी नहीं है। वह चाहते थे कि मैं लाइफ में थोड़ा स्टेबल हो जाऊं, और इंजीनियर, डॉक्टर या चार्टेड अकाउंटेंट बनूं।
यह भी पढ़े :कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!