अरशद वारसी ने कहा, पटकथा का आईडिया तैयार है। मैं इस फिल्म के
लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ फिल्म नहीं
बन पाने का दुख है मुझे, वह एक जबरदस्त कांसेप्ट था लेकिन मुझे पूरा यकीन
है कि ‘मुन्ना भाई 3’ का निर्माण जरूर होगा। संजय दत्त की बायोपिक के खत्म
होने के बाद ‘मुन्ना भाई 3’ पर काम शुरू होगा।