Munna Michaels new song Tiger will be seen in romantic style-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुन्ना माइकल का नया गाना रिलीज, रोमेंटिक अंदाज में नजर आएंगे टाइगर

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2017 12:41 PM (IST)
मुन्ना माइकल का नया गाना रिलीज, रोमेंटिक अंदाज में नजर आएंगे टाइगर
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का नया गाना 'प्यार हो' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में टाइगर आपको डांस से ज्यादा टाइगर और निधि अग्रवाल का रोमांस देखने को मिलेगा। गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और उन्होंने ही इसे सुनिधि चौहान के साथ गाया है। इससे पहले फिल्म के दो गाने 'मैं हूं' और 'डिंग डॉन्ग' रिलीज किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस नए गाने को टाइगर ने ट्विटर पर शेयर किया है।इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। फिल्म में निधी अग्रवाल उनके लव इंट्रेस्ट का रोल निभाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement