Mumbai Police sent notice to Ranveer regarding nude photoshoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:39 pm
Location
Advertisement

न्यूड फोटोशूट को लेकर मुम्बई पुलिस ने भेजा रणवीर को नोटिस

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 7:09 PM (IST)
न्यूड फोटोशूट को लेकर मुम्बई पुलिस ने भेजा रणवीर को नोटिस
इस वर्ष जयेशभाई जोरदार सरीखी असफल फिल्म देने वाले रणवीर सिंह पिछले दिनों अचानक से अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बन गए। हालांकि उनके इस न्यूड फोटोशूट को काफी दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके वे अभी भी मुसीबतों में फंसे हुए हैं। फोटोशूट करवाते वक्त रणवीर सिंह ने यह इसकी चर्चा के बारे में सोचा होगा लेकिन चर्चा विवादों को जन्म दे देगी ऐसा नहीं सोचा होगा।

रणवीर सिंह के न्यूड फोटो को लेकर लगातार हो रहे विरोध और आलोचना के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को नोटिस भेजा है और 22 अगस्त को पुलिस स्टेशन बुलाया है। 22 अगस्त को रणवीर को मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन जाना होगा।

सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम नोटिस देने रणवीर सिंह के घर पर भी गई थी, लेकिन वो घर पर नहीं थे इस वजह से वो उन्हें नोटिस नहीं दे पाए। अब पुलिस दोबारा एक्टर के घर जाकर उन्हें नोटिस देने की कोशिश करेगी या मेल पर नोटिस भेजेगी।

यह था पूरा मामला
रणवीर सिंह वैसे तो हमेशा की अपने अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया छाए रहते हैं, लेकिन इस बार एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया जो काफी लोगों के गले से नहीं उतरा। दरअसल, बीते दिनों एक्टर ने एक मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट की तस्वीरें रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। रणवीर का न्यूड फोटोशूट सामने आया और बस बवाल शुरू हो गया। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो वहीं कुछ ने एक्टर के फोटोशूट की जमकर तारीफ भी की, हालांकि इस पूरे बवाल पर आज तक रणवीर सिंह कोई कमेंट नहीं आया है।

अब वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त नाकामयाबी हाथ लगी थी। अब वे इस वर्ष क्रिसमिस के मौके पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। यह फिल्म मूल रूप से संजीव कुमार की क्लासिक फिल्म अंगूर का रीमेक है। इस फिल्म में रणवीर दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement