Movies on Mahatma Gandhi have been made 10 times Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:12 pm
Location
Advertisement

इन अभिनेताओं ने पर्दे पर बापू के किरदार को साहस और जोश के साथ है निभाया

khaskhabar.com : बुधवार, 02 अक्टूबर 2019 3:32 PM (IST)
इन अभिनेताओं ने पर्दे पर बापू के किरदार को साहस और जोश के साथ है निभाया
'नाइन ऑवर्स टू रामा' (1963) में जे.एस. कश्यप :
अंग्रेजी में बनी मार्क रॉबिनसन की यह फिल्म गांधी की हत्या से पहले नाथूराम गोडसे की जिंदगी के नौ घंटों के बारे में है। जर्मन अभिनेता होस्र्ट बुचहोल्ज ने फिल्म में गोडसे का किरदार निभाया था।

'सरदार' (1993) में अन्नू कपूर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी केतन मेहता की इस फिल्म में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस महान नेता की भूमिका को बड़े पर्दे पर अदा करने के बाद अन्नू कपूर गांधी की डांडी यात्रा पर बनी डॉक्यूड्रामा 'खार' में भी उसी रूप में दिखे।

'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' (1996) में रजत कपूर : श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रजत कपूर ने गांधी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके इस किरदार ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया था।

ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

2/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement